Updates: केंद्र ने CAA पर कार्रवाई के लिए गठित कीं दो और समितियां; आंध्र शराब घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता मांगने वाले आवेदनों पर निर्णय लेने के मकसद से दो और अधिकार प्राप्त समितियों का गठन किया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पहले से ही ऐसी दो समितियां हैं लेकिन बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने के मद्देनजर दो अतिरिक्त समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। इस समिति की अध्यक्षता भारत सरकार के उप सचिव स्तर या उससे उच्च रैंक के अधिकारी द्वारा की जाएगी और उस अधिकारी को भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा नामित किया जाएगा। हर समिति में भारत सरकार के कम से कम अवर सचिव या उससे उच्च रैंक के सहायक खुफिया ब्यूरो के एक अधिकारी समेत अन्य रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और छह बार के सांसद केपी उन्नीकृष्णन पूर्व केंद्रीय मंत्री और छह बार के लोकसभा सांसद केपी उन्नीकृष्णन का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उन्नीकृष्णन को कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने मंगलवार तड़के आखिरी सांस ली। भारतीय राजनीति में 1980 और 1990 के दशक के दौरान प्रमुख चेहरों में शामिल रहे उन्नीकृष्णन, वडकरा से लगातार छह बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्होंने 1989-90 में वीपी सिंह सरकार के मंत्रिमंडल में केंद्रीय भूतल परिवहन और संचार मंत्री के रूप में प्रभार संभाला था। मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खाड़ी युद्ध के समय भारतीयों की निकासी की निगरानी की। पत्रकार के रूप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने वाले उन्नीकृष्णन 1971 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वडकरा से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 1977, 1980, 1984, 1989 और 1991 में भी इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 07:20 IST
Updates: केंद्र ने CAA पर कार्रवाई के लिए गठित कीं दो और समितियां; आंध्र शराब घोटाले का आरोपी गिरफ्तार #IndiaNews #National #NewsUpdatesOf4March #Kerala #WestBengal #AndhraPradesh #NewsInHindi #SubahSamachar
