Kullu News: एनएचपीसी ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को दिया शव वाहन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को एनएचपीसी की जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत शव वाहन उपलब्ध कराया है। वाहन में फ्रीजर और अन्य जरूरी उपकरण लगाए जाने के बाद इसकी सेवा शुरू होगी, जिससे विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी।वर्तमान में भूतनाथ मंदिर कमेटी की ओर से एक शव वाहन संचालित किया जा रहा है लेकिन बढ़ती आवश्यकता के कारण यह पर्याप्त नहीं है। खासकर दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में शव पहुंचाने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।नए शव वाहन के उपलब्ध होने से शव को सुरक्षित तरीके से फ्रीजर में रखकर गांव और घर तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत मिलेगी।क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल ने बताया कि अस्पताल में इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। फिलहाल वाहन को तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे आम लोगों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 16:13 IST
Kullu News: एनएचपीसी ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को दिया शव वाहन #KulluNewsHpNews #SubahSamachar
