एनआईडी एडमिशन 2027: डिजाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सीट और आरक्षण के साथ जान लें सभी जरूरी शर्तें
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने 2027-28 में शुरू होने वाले डिजाइन कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। यानी जो विद्यार्थी अगले अकादमिक सत्र में एनआईडी में पढ़ाई करना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, एनआईडी ने डिजाइन में पीएचडी के लिए भी आवेदन मांगे हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए है, जो डिजाइन और उससे जुड़े क्षेत्रों में आगे शोध करना चाहते हैं। पीएचडी का यह प्रवेश 2027 में शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए है। बीडेस के लिए पात्रता बीडेस में प्रवेश के लिए किसी भी स्ट्रीम में साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटीज से बारहवीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। 2026-27 में 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी आवेदन के पात्र हैं। सामान्य व जनरल-ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों का जन्म एक जुलाई, 2006 या उसके बाद होना चाहिए। एमडेस और इंटीग्रेटेड पाथवे 2.5 वर्षीय एमडेस के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से कम-से-कम तीन वर्षीय बैचलर डिग्री, चार वर्षीय बैचलर डिग्री या निर्धारित अवधि का डिजाइन, फाइन आर्ट्स, एप्लाइड आर्ट्स अथवा आर्किटेक्चर डिप्लोमा आवश्यक है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए जन्मतिथि एक जुलाई, 1995 या उसके बाद होनी चाहिए। एनआईडी का 5.5 वर्षीय प्रोफेशनल एजुकेशन एमडेस (इंटीग्रेटेड पाथवे) बारहवीं के बाद किया जा सकता है। यह 15 डिजाइन विषयों में उपलब्ध है। प्रत्येक विषय में नौ सीटें निर्धारित हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 13:41 IST
एनआईडी एडमिशन 2027: डिजाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, सीट और आरक्षण के साथ जान लें सभी जरूरी शर्तें #CareerPlus #National #SubahSamachar
