Kanwar Yatra 2026: बरेली के जोनल कमांड सेंटर से नौ जिलों पर नजर, आईपीएस अंशिका वर्मा संभालेंगी कमान

कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बरेली पुलिस लाइन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। इसमें बरेली जोन के सभी नौ जिलों का स्टाफ तैनात रहेगा। केंद्र से कांवड़ मार्ग, प्रमुख घाटों, मंदिरों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि इस बार निगरानी में एआई, आधुनिक तकनीक और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। बरेली रेंज को आठ सुपर जोन, 26 जोन, 82 सेक्टर और 220 सब सेक्टर में बांटा है। सुरक्षा के लिए 14,969 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 14,392 नागरिक पुलिस और 577 यातायात पुलिसकर्मी शामिल हैं। 14.5 प्लाटून पीएसी, दो सेक्शन फ्लड पीएसी और दो एसडीआरएफ टीमें भी तैनात की जाएंगी। 16 ड्रोन, 94 सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और 51 एंबुलेंस रहेंगी। 205 जल सेवा केंद्र, 144 कांवड़ शिविर और 134 चिकित्सा शिविर भी स्थापित किए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 08:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanwar Yatra 2026: बरेली के जोनल कमांड सेंटर से नौ जिलों पर नजर, आईपीएस अंशिका वर्मा संभालेंगी कमान #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Shahjahanpur #Budaun #Pilibhit #KanwarYatra2026 #Sawan2026 #Police #UpDgp #SubahSamachar