Panipat News: यूएसटीडी खरीद के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी
पानीपत। वधावा राम कॉलोनी के सन्नी कुमार के साथ यूएसडीटी खरीद के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वधावाराम कॉलोनी के सन्नी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको करनाल निवासी अपने दोस्त मनोज से आठ लाख रुपये लेने थे।कॉलोनी के ही दोस्त महेंद्र ने 27 नवंबर 2025 को बताया कि उसका दोस्त कुलदीप 95 रुपये के हिसाब से यूएसडीटी खरीदना चाहता है। उसने महेंद्र की कुलदीप से उसके वाहट्सएप पर बात की। कुलदीप ने सोनीपत से नौ लाख रुपये ले जाने की बात कही। उन्होंने सोनीपत जाने से मना कर दिया। कुलदीप ने महेंद्र को फिर वाहट्सएप कॉल की। उसने कहा कि वह अपने नजदीकी को नौ लाख रुपये देकर पानीपत भेज रहा है। कुलदीप ने उसका मोबाइल नंबर वाहट्सएप कर दिया। एक व्यक्ति ने उसको कान्फ्रेंस कॉल में शामिल किया। उसने व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति को महेंद्र के कार्यालय देवीलाल कॉम्प्लेक्स में ब्रेजा गाड़ी में भेजा। महेंद्र के साथ माॅडल टाउन पहुंचा। उसके पास एक स्कैनर आया। उसने उसे दोस्त राजकुमार और उसने मेरे पास भेज दिया। उसने उसके दोस्त करनाल निवासी मनोज को भेज दिया। मनोज ने सीधे स्कैनर पर 9473 यूएसटीडी भेज दी। जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये है। इसके बाद वह अनजान व्यक्ति गाड़ी लेकर भाग गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:16 IST
Panipat News: यूएसटीडी खरीद के नाम पर नौ लाख की धोखाधड़ी #NineLakhRupeesFraudInTheNameOfBuyingUSTD #SubahSamachar
