Indian Railways: दिल्ली-एनसीआर में एक महीने तक नौ लोकल ट्रेनें रद्द, दैनिक यात्रियों की होगी जेब ढीली

उत्तर रेलवे ने परिचालन कारणों के चलते दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द करने का फैसला किया है। यह रद्दीकरण 1 से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। रेलवे के अनुसार,ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय परिचालन संबंधी कारणों से लिया गया है। इनमें मेंटेनेंस, पावर ब्लॉक व तकनीकी कार्य शामिल हैं।ट्रेनों के रद्द करने के फैसले से इन रूटों पर रोजाना अपडाउन करने वालों की जेब का खर्च बढ़ जाएगा। प्रमुख ट्रेनों में 64449 (गाजियाबाद-नई दिल्ली), 64428 (नई दिल्ली-गाजियाबाद), 64431 (गाजियाबाद-नई दिल्ली), 64450 (नई दिल्ली-गाजियाबाद), 64095 (नई दिल्ली-शकूरबस्ती), 74031 (गरही हरसारू-फरुखनगर), 74033 (दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर), 74036 (फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला) और 74038 (फरुखनगर-गरही हरसारू) शामिल हैं। दिल्ली-गाजियाबाद और दिल्ली-फरुखनगर रूट पर चलने वाली ये सेवाएं रोजाना दफ्तर जाने वाले यात्रियों के लिए अहम मानी जाती हैं। दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर पहले से चल रही कुछ स्पेशल होली ट्रेनों के बावजूद इन लोकल ट्रेनों की रद्दीकरण से रोजाना यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है। इसके अलावा होली के बाद बढ़ती भीड़ के बीच भी असुविधा होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Indian Railways: दिल्ली-एनसीआर में एक महीने तक नौ लोकल ट्रेनें रद्द, दैनिक यात्रियों की होगी जेब ढीली #CityStates #DelhiNcr #Delhi #IndianRailways #LocalTrainsCancelled #SubahSamachar