Chamba News: चंबा के नौ टीजीटी को मिलेगा नियमितीकरण का तोहफा

कार्यालय पहुंचे पात्र टीजीटी के विवरण विभाग ने निदेशालय भेजेसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। दो साल की अवधि पूरी करने वाले टीजीटी को नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने पात्र शिक्षकों का विवरण निदेशालय भेज दिया है। अब आगामी कार्यवाही निदेशालय की ओर से की जाएगी। नियमितीकरण की सौगात चंबा के नौ टीजीटी को मिलेगी। बताया जा रहा है कि आगामी सप्ताह तक यह सूची भी जारी हो सकती है। इसके लिए विभाग की ओर से ब्योरा मांगा गया था। इसके बाद विवरण की जांच पड़ताल के बाद यह ब्योरा निदेशालय भेज दिया गया है। गौरतलब है कि अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को सरकार की ओर से अब दो साल पूरा करने पर नियमितीकरण की सौगात दी जा रही है। कार्यकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने खबर की पुष्टि की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: चंबा के नौ टीजीटी को मिलेगा नियमितीकरण का तोहफा #NineTGTsOfChambaWillGetTheGiftOfRegularization. #SubahSamachar