Gurugram News: निपुण पेरेंट एप अभिभावकों का भी साथी बना
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत शुरू किया गया निपुण पेरेंट एप अब केवल बच्चों ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है। एप के माध्यम से माता-पिता बच्चों के साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं, जिससे वे बच्चों की पढ़ाई, रुचि और सीखने के तरीके को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए इस एप में पेंटिंग, कहानी सुनाना, भाषा और गणित से जुड़ी गतिविधियां, खेल-आधारित अभ्यास और दैनिक जीवन से जुड़े छोटे छोटे कार्य शामिल हैं। इन गतिविधियों को परिवार के साथ पूरा करने से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक बन रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 2000 अभिभावकों ने इस एप को डाउनलोड किया है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:43 IST
Gurugram News: निपुण पेरेंट एप अभिभावकों का भी साथी बना #NipunParentAppAlsoBecameACompanionForParents #SubahSamachar
