Rohtak News: निश्चय ने एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

रोहतक। जिले के एथलीट निश्चय ने 57 मीटर 02 सेंटीमीटर डिस्कस थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने भारतीय टीम में स्थान बनाते हुए एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि निश्चय ने हरियाणा को स्वर्ण पदक देकर एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। वैभव (हिमाचल प्रदेश) ने 56 मीटर 09 सेंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता जबकि रवि (राजस्थान) ने 54 मीटर 34 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। हितेश हिसार ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक और शशि भिवानी ने ट्रिपल जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ियों ने अच्छी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर 22वीं एशियन (20 साल) जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप हांगकांग (चीन) के लिए क्वालिफाई कर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 3 दिवसीय जूनियर फेडरेशन स्पर्धा का आयोजन तुमकुर (कर्नाटक) में किया जा रहा है। इसमें हरियाणा राज्य के एथलीट अपना दमखम भरा खेल दिखाकर नेशनल रिकॉर्ड बना रहे हैं। 1500 मीटर दौड़ में हितेश (हिसार) हरियाणा ने 3 मिनट 53 सेकंड और 76 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक जीता। शशि भिवानी (हरियाणा) ने ट्रिपल जंप इवेंट में 12 मीटर 12 सेंटीमीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान और दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा एवं अन्य संघ पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने एवं एशियन जूनियर चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 19:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: निश्चय ने एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई #NishchayQualifiesForAsianJuniorAthleticsChampionships #SubahSamachar