Delhi News: द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक समस्याओं के समाधान की पहल

द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक समस्याओं के समाधान की पहलनई दिल्ली। द्वारका सर्कल में हाल ही में नियुक्त हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) राम सिंह ने अपने क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। पदभार संभालने के लगभग 15 दिन बाद उन्होंने द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 का दौरा किया और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय निवासी अनिल कुंद्रा के अनुसार, टीआई राम सिंह ने लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं को समझने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने सड़क पर बनी स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग के धुंधले हो जाने की समस्या को लेकर संबंधित विभाग डीडीए को पत्र लिखा है, ताकि इनकी दोबारा पेंटिंग कराई जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पीक आवर्स के दौरान ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 18:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: द्वारका सेक्टर-11 मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैफिक समस्याओं के समाधान की पहल #NitiativeToResolveTrafficIssuesNearDwarkaSector-11MetroStation #SubahSamachar