NMC: एमबीबीएस सीटों के नवीनीकरण के लिए एनएमसी ने कॉलेजों से मांगी एनुअल डिस्क्लोजर रिपोर्ट, 30 मई तक का समय
NMC: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने देशभर के उन सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश जारी किया है, जहां एमबीबीएस पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। आयोग ने कहा है कि 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए एनुअल डिस्क्लोजर रिपोर्ट 30 मई 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा। इसी के आधार पर आगामी सत्र में एमबीबीएस सीटों के नवीनीकरण पर फैसला लिया जाएगा। यह निर्देश एनएमसी के स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (UGMEB) की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में दिया गया है। आयोग के अनुसार, जिन मेडिकल कॉलेजों के पास वैध लेटर ऑफ परमिशन (LoP) है, उन्हें MSMER 2023 नियमों के तहत निर्धारित सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 18:45 IST
NMC: एमबीबीएस सीटों के नवीनीकरण के लिए एनएमसी ने कॉलेजों से मांगी एनुअल डिस्क्लोजर रिपोर्ट, 30 मई तक का समय #Education #National #Nmc #SubahSamachar
