चंबल सेंक्चुअरी का हाल: सीसीटीवी लगे न फॉरेस्ट गार्ड, होमगार्ड की ड्यूटी लगाने पर सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

चंबल सेंक्चुअरी में बालू के अवैध खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन और निगरानी में गंभीर लापरवाही पर हैरत जताई। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की बेंच ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट पर सुनवाई की। कमेटी सदस्य सीपी गोयल ने कोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की। बेंच ने चिंता जताई कि सेंक्चुअरी की निगरानी के लिए न तो सीसीटीवी लगाए गए और न ही फॉरेस्ट गार्ड नियुक्त किए गए। सेंक्चुअरी क्षेत्र में ड्यूटी पर होमगार्ड तैनात किए गए हैं। कोर्ट 14 मई को इस मामले में फैसला सुनाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 08:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंबल सेंक्चुअरी का हाल: सीसीटीवी लगे न फॉरेस्ट गार्ड, होमगार्ड की ड्यूटी लगाने पर सुप्रीम कोर्ट भी हैरान #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Etah #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #ChambalSanctuary #IllegalMining #SupremeCourt #CctvMonitoring #ForestGuards #CecReport #RajasthanGovernment #चंबलसेंक्चुअरी #अवैधखनन #सुप्रीमकोर्ट #SubahSamachar