Sonipat News: होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, बसों में भीड़

सोनीपत। होली पर्व पर प्रवासी अपने घर जा रहे हैं मगर उनको परेशानी उठानी पड़ रही हैं। बढ़ी संख्या में लोगों के घर वापसी करने की वजह से ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के लोग बसों का सहारा ले रहे हैं मगर अब बसें भी कम पड़ने लगी हैंं। रविवार को रेलवे स्टेशन व बस अड्डा पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। रेलवे ने विभिन्न रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया हुआ है लेकिन अंबाला-मऊ के बीच स्पेशल ट्रेन 5 व 6 मार्च से चलेगी। इसका फायदा सोनीपत के लोगों को होगा। यात्रियों को समय पर टिकट आरक्षित करवाने के बावजूद सीट नहीं मिल रही है। इस बार होली का पर्व 2 व 4 मार्च को मनाया जाएगा। दिल्ली-अंबाला रूट पर कई ट्रेनों के परिचालन में देरी होने, बढ़ती भीड़ व टिकट कन्फर्म नहीं होने से कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। हरियाणा ही नहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी काफी प्रवासी अपने घरों से दूर रहकर व्यापार या नौकरी कर रहे हैं। लुधियाना-शिमला की बंद एक-एक बस को दोबारा चलायाहोली पर्व के नजदीक आने पर रोडवेज की ओर से सोनीपत से लुधियाना व शिमला के लिए एक-एक बस बढ़ाई गई है। सर्दी में कोहरे की वजह से दोनों रूट से एक-एक बस बंद की गई थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन बसों को फिर से बहाल कर दिया गया है। लुधियाना रूट पर जाने वाली रोडवेज बस दोपहर 2.30 शुरू की गई है। वहीं, शिमला जाने वाली बस सुबह 6:50 बजे चलेगी। यह दोनों बसें सोनीपत से वाया दिल्ली होते हुए चलाई जा रही हैं। रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-अंबाला रूट पर मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 5 से 27 मार्च तक साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन सप्ताह में वीरवार व शुक्रवार को एक-एक चक्कर लगाएगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडलहोली पर्व को लेकर शिमला और लुधियाना रूट पर बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। दिल्ली व उत्तर प्रदेश रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है, उसी हिसाब से यात्रियों को बसें मुहैया करवाई जा रही है। -सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाइजर, रोडवेज डिपो, सोनीपत। फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन परदिल्ली की ओर जाने वालीट्रेन मेंसवार होते यात्री। संवाद फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन परदिल्ली की ओर जाने वालीट्रेन मेंसवार होते यात्री। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 00:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, बसों में भीड़ #NoConfirmedTrainTicketsForHoli #BusesCrowded #SubahSamachar