Bareilly News: ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, छोटे रूटों पर लोग कर रहे एसी बसों का रुख

बरेली। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के कारण होली के दौरान रोडवेज की एसी बसों पर दबाव बढ़ गया है। छोटे रूटों की एसी बसों में ऑनलाइन बुकिंग तेजी से हो रही है। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़े में एसी बसों की संख्या पिछले साल 31 के मुकाबले अब 65 है। परिक्षेत्र के ज्यादातर रूटों पर रोडवेज ने एसी बसों की संख्या को दोगुना कर दिया है। एसी बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा है। इस बार तीन और चार मार्च को होली मनाई जाएगी। फरवरी के अंतिम और मार्च के पहले सप्ताह ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में बरेली से कानपुर, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अयोध्या, चंडीगढ़, देहरादून रूटों पर लोग एसी बसों में टिकट बुक करा रहे हैं। रोडवेज बसों में टिकट बुकिंग के आंकड़ों के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह बरेली आने वाली और मार्च के दूसरे सप्ताह बरेली से जाने वाली बसों में ज्यादा बुकिंग हो रही है। फरवरी के अंतिम सप्ताह बसों में 60 फीसदी तक सीटें फुल हो चुकी हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि चारों डिपो के एआरएम को निर्देशित किया गया है कि बसों का संचालन समय पर होना चाहिए। टिकट बुकिंग में समस्या नहीं आनी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, छोटे रूटों पर लोग कर रहे एसी बसों का रुख #NoConfirmedTrainTickets #PeopleAreTurningToACBusesOnShorterRoutes #SubahSamachar