Helmet: सड़क सुरक्षा पर बड़ा कदम, इस राज्य में टोल प्लाजा पर हेलमेट अनिवार्य, रडार वाहनों से होगी सख्त निगरानी
महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी दोपहिया सवारों और पैदल यात्रियों की है। इसी चिंताजनक आंकड़े को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने दुर्घटना में होने वाली मौतों को 2030 तक 50 प्रतिशत से अधिक घटाने के लक्ष्य के साथ एक विशेष अभियान शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान कब और क्यों शुरू किया गया "सेव टू-व्हीलर राइडर्स एंड पेडेस्ट्रीयंस 2026" नामक यह अभियान जनवरी के आखिरी सप्ताह में हुई सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद शुरू किया गया। बैठक में पूरे राज्य के दुर्घटना आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और मौतों में कमी लाने के लिए कई कड़े कदम तय किए गए। इसके बाद सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) को तुरंत नए निर्देश लागू करने को कहा गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 10:41 IST
Helmet: सड़क सुरक्षा पर बड़ा कदम, इस राज्य में टोल प्लाजा पर हेलमेट अनिवार्य, रडार वाहनों से होगी सख्त निगरानी #Automobiles #National #RoadSafety #Helmet #TollPlaza #SubahSamachar
