Delhi NCR News: पहले दिन नहीं दिखा बीएस-4 वाहनों पर रोक का असर, बेरोक-टोक निकले वाहन

-प्रतिदिन बीएस-4 और उससे पुराने डेढ़ लाख से अधिक वाहन एनसीआर से दिल्ली में करते हैं प्रवेशअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। प्रदूषण के चलते एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-4 या इससे पुराने वाहनों की एंट्री पर रोक का असर रविवार को पहले दिन दिखाई नहीं दिया। दिल्ली के सभी बॉर्डर क्षेत्र से बेरोक-टोक वाहनों का प्रवेश हुआ।दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली और रविवार को रोक का पहला दिन होने के चलते वाहनों की जांच नहीं की गई। हालांकि, सभी सीमाओं पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहे। दिल्ली में एनसीआर से कुल 125 सीमा प्रवेश बिंदु हैं। इनमें से प्रवेश के 23 प्रमुख स्थानों से करीब 97 फीसदी यातायात गुजरता है। दिल्ली में प्रतिदिन एनसीआर और आसपास के राज्यों से आने वाले वाहनों की संख्या करीब 11 से 12 लाख है। हालिया रिपोर्टों में सामने आए आंकड़ों के अनुसार इनमें नोएडा-गाजियाबाद से करीब 5 लाख वाहन आते हैं। इनमें से भारी मालवाहक ट्रक करीब 16,900 आते हैं। इनमें से करीब 30 प्रतिशत वाहन बीएस-4 या इससे अधिक पुराने हैं। यदि इन वाहनों पर प्रतिबंध लगा तो करीब चार लाख वाहनों पर लगाम लग सकेगी। दिल्ली की सीमा में प्रमुख रूप से सिंघु, टिकरी, गाजीपुर, चिल्ला, बदरपुर, कालिंदी कुंज और कपासहेड़ा बॉर्डर की ओर बड़ी संख्या में वाहनों ने प्रवेश किया। हालांकि, रविवार को एक नवंबर का पहला दिन होने और दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की रैली के चलते वाहनों की जांच नहीं की गई। इस दौरान दिल्ली की सभी सीमाओं से वाहन बेरोक-टोक आते रहे। वहीं, राजधानी में भी वाहनों की जांच अभियान नहीं चलाया गया। इसके बावजूद दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक ऑरेंज जोन में रहा। माना जा रहा है सोमवार से कार्यदिवस होने के चलते एनसीआर से बड़ी संख्या में वाहन दिल्ली में प्रवेश करेंगे। इस दौरान जांच अभियान चल सकता है। ---सीमाओं पर वाहनों की जांच से जाम लगने की संभावनाप्रदूषण रोकने के लिए सरकार के फैसले से यदि दिल्ली में प्रवेश करने वाले 11 से 12 लाख वाहनों की चेकिंग की जाएगी तो गाजीपुर, चिल्ला, बदरपुर, सिंघु, टिकरी, कालिंदी कुंज और कपासहेड़ा बॉर्डर समेत अन्य स्थानों पर जाम लगने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस और परिवहन निगम की टीमें कैसे वाहनों को चिह्नित करेंगी। ---एनसीआर में पंजीकृत हैं 48 लाख बीएस-4 या इससे पुराने वाहनएक रिपोर्ट के अनुसार नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत समेत अन्य एनसीआर स्थानों पर बीएस-4 या इससे पुराने करीब 48 लाख वाहन पंजीकृत हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: पहले दिन नहीं दिखा बीएस-4 वाहनों पर रोक का असर, बेरोक-टोक निकले वाहन #NoImpactOfTheBanOnBS-4VehiclesSeenOnTheFirstDay;VehiclesContinuedToPlyWithoutHindrance #SubahSamachar