Bareilly News: हाईवे का निर्माण के लिए ली मिट्टी का नहीं किया भुगतान

किसानों को भुगतान न करने के आरोप में बरेली-सितारगंज हाईवे का निर्माण करा रही संस्था के खिलाफ तहरीर दी गई है। नवाबगंज पंडरी समीप बरौर के किसान इसारत अली, नंदराम, भद्रसेन, पोशाकी लाल आदि ने बताया कि आरसीएल कंपनी ने किसानों से 45,000 रुपये बीघा की दर से मिट्टी खरीदी। शपथपत्र के माध्यम से लिखा-पढ़ी के बाद किसानों ने संस्था को मिट्टी दे दी। शपथ पत्र के मुताबिक, मिट्टी देने के 15 दिनों में ही किसानों को भुगतान करने का प्रावधान था। लेकिन, मिट्टी देने के डेढ़ साल बीतने पर भी किसानों को संस्था ने अबतक भुगतान नहीं किया है। इससे किसानों को आर्थिक परेशानी हो रही है। किसानों ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने किसानों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: हाईवे का निर्माण के लिए ली मिट्टी का नहीं किया भुगतान #NoPaymentWasMadeForTheSoilTakenForTheConstructionOfTheHighway. #SubahSamachar