Sonipat News: आवंटित प्लॉटों पर 70 साल बाद भी कब्जा नहीं, ग्रामीणों ने जताया रोष

सोनीपत। गांव कतलूपुर में वर्ष 1956 में एससी व बीसी परिवारों को सरकार की ओर से आवंटित किए गए प्लॉटों पर आज भी कब्जा नहीं मिला है। पात्र ग्रामीण मंगलवार को सुबह से ही पैमाइश करने के लिए आने वाली टीम का इंतजार कर रहे थे। तय समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन की टीम और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों का धैर्य टूट गया। उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर हंगामा किया तो उपायुक्त ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। अशोक, सतबीर, राजेश, ओम कुमार, महेंद्र पाल, विक्की, प्रदीप, संजय ने बताया कि गांव के ही कुछ रसूखदार परिवार उनके प्लॉटों पर जबरदस्ती अपना कब्जा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। इस लंबे विवाद को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर पैमाइश करवाने और कब्जा बहाल करने के आदेश दिए थे। मंगलवार को प्रशासन की टीम गांव में नहीं आई तो उन्होंने लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से अपने प्लॉटों पर तुरंत कब्जा दिलाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने लोगों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर आगामी प्रशासनिक कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पैमाइश की प्रक्रिया पूरी कर 1956 से वंचित चल रहे परिवारों को उनके प्लॉटों पर वास्तविक कब्जा दिलाया जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: आवंटित प्लॉटों पर 70 साल बाद भी कब्जा नहीं, ग्रामीणों ने जताया रोष #NoPossessionOfAllottedPlotsEvenAfter70Years;VillagersExpressResentment. #SubahSamachar