Tehri News: मोरी बाजार में नहीं है सार्वजनिक शौचालय, खुले में जाने को मजबूर हैं लोग

- हरकीदून सहित केदाराकांठा के मुख्य पड़ाव के साथ ही जनपद के दूरस्थ गांव का मुख्य केेंद्र है मोरीउत्तरकाशी। जनपद के सबसे दूरस्थ विकासखंड मुख्यालय मोरी बाजार में आज तक एक सार्वजनिक शौचालय नहीं बन पाया है। इस कारण यहां कई बार लोगों को खुले में नदियों के किनारे शौच के लिए जाना पड़ता है। जहां एक ओर प्रदेश सरकार की ओर से सभी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त करने के दावे करती है वहीं दूसरी ओर दूरस्थ विकासखंड के मुख्य बाजार में यह स्थिति हर दिन देखने कोे मिलती है। मोरी बाजार हरकीदून सहित केदाराकांठा के मुख्य पड़ाव के साथ ही जनपद के दूरस्थ गांव का मुख्य केेंद्र है। वहां पर हर दिन तहसील और विकासखंड मुख्यालय होने के कारण सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश और त्यूणी से सटा हुआ क्षेत्र होने के कारण बाजार में अच्छी चहल पहल रहती है। हालांकि आज तक मोरी बाजार में एक अदद सार्वजनिक शौचालय नहीं बन पाया है। इस कारण लोगों को खुले में ही कई बार शौच के लिए जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री जयवीर सिंह रावत का कहना है कि कई बार इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की गई। क्योंकि यह पर्यटन सहित सामाजिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार कहती है कि अंतिम छोर तक विकास पहुंच रहा है लेकिन इसकी हकीकत इससे लगाई जा सकती है कि यहां पर शासन-प्रशासन एक शौचालय का निर्माण नहीं करवाया पाया। इस कारण आम लोगों सहित व्यापारियों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tehri News: मोरी बाजार में नहीं है सार्वजनिक शौचालय, खुले में जाने को मजबूर हैं लोग #NoPublicToiletInMoriMarket;PeopleForcedToDefecateInTheOpen #SubahSamachar