Kurukshetra News: कुलदीप का नहीं लगा सुराग एसवाईएल में तलाश जारी
कुरुक्षेत्र। पिहोवा अनाज मंडी से आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो बनाने की बाद लापता हुए 38 वर्षीय कुलदीप सिंह के मामले में तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। राज्य आपदा प्रबंधन फोर्स (एसडीआरएफ) और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने युवक की तलाश के लिए लगातार सतलुज-यमुना लिंक नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसडीएफआर के साथ गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शुक्रवार के बाद शनिवार को दबखेड़ी से ज्योतिसर हेड तक पूरे दिन तलाशी अभियान चलाया। वहीं कुलदीप का परिवार पिछले तीन दिन से नहर के किनारे डेरा डाले बैठा है। कुलदीप वीरवार को लापता हुआ था। उसकी बाइक ज्योतिसर क्षेत्र में नहर किनारे मिली थी, जिसके बाद से आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 03:21 IST
Kurukshetra News: कुलदीप का नहीं लगा सुराग एसवाईएल में तलाश जारी #NoTraceOfKuldeepFound #SearchContinuesInSYL #SubahSamachar
