Panipat News: 22 दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग
पानीपत। थाना चादंनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी 22 दिन से घर से लापता है। कई जगह पर तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल रहा। परिजनों ने एक जानकार युवक पर अपहरण करने के आरोप लगाए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। मूल रूप से यूपी के संभल जिला निवासी एक व्यक्ति ने चांदनीबाग थाने में शिकायत दी। उनका कहना है कि उनके पांच बच्चे हैं और वह पानीपत की एक कॉलोनी में रहते हैं और एक फैक्टरी में काम करते हैं। 27 फरवरी को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। उसी दिन से उनका पड़ोसी युवक भी लापता है। परिजनों ने युवक पर ही आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो-----
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 03:24 IST
Panipat News: 22 दिन से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग #NoTraceOfTheMissingGirlFor22Days #SubahSamachar
