Noida: सोते समय कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, किशोर ने सुबह मेट्रो के आगे कूदकर दी जान; जांच में खुले कई किस्से

गढ़ी चौखंडी में 16 वर्षीय किशोर ने बुधवार रात सोते समय अपने शिक्षक पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सने कपड़े बदलकर बैग में सामान रखा, कमरे में ताला लगाया और वहां से निकल गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बेटे ने ही पिता की हत्या की थी। पिता-पुत्र के बीच पिछले कुछ समय से तनाव था। पुलिस के अनुसार, मृतक राजू शर्मा मूलरूप से झारखंड के बोकारो स्थित स्टील सिटी के रहने वाले थे। उनके पिता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में कार्यरत थे। राजू वर्ष 2005 से नोएडा में रह रहे थे। उन्होंने एमकॉम की पढ़ाई की थी और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी लेते थे। कोविड काल के दौरान राजू और उनकी पत्नी रूबी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। राजू अपने बेटे अमृत के साथ गढ़ी चौखंडी में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, मां से अलग रहने के बाद अमृत मानसिक तनाव में था। जांच में यह भी सामने आया है कि पत्नी से अलग होने के बाद राजू बेटे को लेकर काफी सख्त हो गए थे। वह उसे बाहर आने-जाने और पढ़ाई करने से भी रोकते थे। इससे पिता-पुत्र के बीच तनाव बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि राजू बेटे को कमरे में रखते थे और बाहर जाते समय कमरे के बाहर से ताला लगा देते थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 02:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida: सोते समय कुल्हाड़ी से पिता की हत्या, किशोर ने सुबह मेट्रो के आगे कूदकर दी जान; जांच में खुले कई किस्से #CityStates #DelhiNcr #Noida #Murder #Suicide #SubahSamachar