Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क बढ़ा, ये नौ नए शहर जुड़े, अब रोजाना 34 उड़ानों का संचालन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से 15 जून से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ गई है। नेटवर्क विस्तार में नौ शहर बुधवार को जुड़े। एयरपोर्ट प्रबंधन की योजना अगले दो सप्ताह में श्रीनगर के लिए भी उड़ान शुरू करनेे की है। अभी 14 शहरों के लिए विमानन सेवा उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट से कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए लखनऊ से पहली उड़ान आई थी। बुधवार से इसे नियमित कर दिया गया। सुबह 8:05 बजे यह विमान लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। शाम के समय लखनऊ के लिए फ्लाइट वापसी के लिए शेड्यूल की गई है। इसी तरह बंगलुरू भी लखनऊ से नोएडा होते हुए शिड्यूल किया गया है। लखनऊ से आने वाली फ्लाइट को ही ले-ओवर नोएडा में दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 10:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क बढ़ा, ये नौ नए शहर जुड़े, अब रोजाना 34 उड़ानों का संचालन #CityStates #Noida #GreaterNoida #NoidaNews #DelhiNcr #DelhiNcrNewsToday #SubahSamachar