Jhajjar-Bahadurgarh News: एक से अधिक पानी कनेक्शन लेने वालों को नोटिस, 75 उपभोक्ताओं से मांगा जवाब
बादली। देशलपुर गांव में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी के अवैध एवं एक से अधिक कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान ऐसे 75 मकान मालिकों की पहचान की गई जिन्होंने नियमों के विपरीत एक से अधिक पानी के कनेक्शन ले रखे हैं। विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। एसडीओ नवीन कुमार के अनुसार विभागीय कर्मचारी ने गांव में जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया जिसमें कई घरों में निर्धारित नियमों से अधिक पानी के कनेक्शन पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित अवधि के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अवैध या अतिरिक्त कनेक्शनों के कारण कई बार जल वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 19:26 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: एक से अधिक पानी कनेक्शन लेने वालों को नोटिस, 75 उपभोक्ताओं से मांगा जवाब #NoticeIssuedToThoseTakingMoreThanOneWaterConnection #ResponseSoughtFrom75Consumers #SubahSamachar
