Hamirpur (Himachal) News: भोटा में खोखा धारकों को थमाए नोटिस

बस अड्डे के निर्माण की जद में आए खोखेसंवाद न्यूज एजेंसीभोटा (हमीरपुर)। भोटा में बस अड्डा का निर्माण शुरू होने से खोखा धारकों की आजीविका पर संकट मंडराया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने खोखा धारकों को खोखे हटाने के निर्देश देते हुए नोटिस हाथ में थमा दिए हैं। नोटिस मिलने के बाद खोखा धारक चिंतित हैं। ग्राम पंचायत भोटा के तहत भोटा बाजार में अस्थायी बस अड्डे का निर्माण किया गया था। ये खोखा धारक पिछले करीब 30 वर्षों से खोखा लगाकर अपनी आजीविका कमा रहे थे। अब बस अड्डे का निर्माण शुरू होने से इन खोखों को हटाना जरूरी हो गया है। खोखा धारक मदनलाल, संजीव कुमार, अनु हेयर ड्रेसर, योगराज, सुरजीत सिंह, सुनील कुमार, बलराज आदि का कहना है कि अब उन्हें रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन उन्हें कहीं और जगह स्थापित करे।उनका कहना है कि बस अड्डे का काम दो-तीन साल चलेगा तो उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। इस अड्डे पर न केवल दिन के समय बल्कि रात के समय भी बसें रुकती हैं। ऐसे में यह दुकानदार सुबह शाम इन खाेखों को खुला रखते हैं। इस बस अड्डे पर शिमला, धर्मशाला, ऊना, जालंधर, होशियारपुर, कीरतपुर, मंडी मनाली के लिए जाने वाली बसें पहुंचती हैं। ये लोग फास्ट फूड व जंक फूड बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 18:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: भोटा में खोखा धारकों को थमाए नोटिस #NoticesHandedOverToStallHoldersInBhota #SubahSamachar