कुख्यात बनारसी: पट्टीदार को 15 गोली मारकर की थी पहली हत्या, ज्यादा वारदात गाजीपुर में की; मौत से सहमे गुर्गे
Varanasi News: कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित शूटर और एक लाख के इनामी बनारसी यादव के ढेर होने के बाद जमीन कारोबारियों ने राहत की सांस ली। बनारसी के निशाने पर सबसे अधिक जमीन कारोबारी रहते थे। रंगदारी और भाड़े पर हत्या के लिए कुख्यात बनारसी ने 2002 में पहली हत्या जमीन कारोबारी अपने पट्टीदार संतोष यादव की 15 गोली मारकर की थी। जमीन कारोबार से जुड़े कमलदेव यादव की 2010 में हत्या, देवकली में डबल मर्डर तक की वारदात की थी। गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के गौरहट निवासी बनारसी यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा। एसटीएफ वाराणसी यूनिट के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 2002 में बनारसी ने भाई के साथ मिलकर पट्टीदार संतोष यादव पर अंधाधुंध फायरिंग की। लगभग 15 गोली मारकर उसकी हत्या की। 2005 में उसने साथी सुनील यादव के साथ मिलकर चोलापुर क्षेत्र में टायर एजेंसी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या की थी। 2006 में चोलापुर क्षेत्र में भैयालाल यादव की गोली मारकर हत्या की थी। जमीन कारोबार से जुड़े कमलदेव यादव की 2010 में दुस्साहसिक तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 11:29 IST
कुख्यात बनारसी: पट्टीदार को 15 गोली मारकर की थी पहली हत्या, ज्यादा वारदात गाजीपुर में की; मौत से सहमे गुर्गे #CityStates #Varanasi #BanarasiYadavEncounter #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
