Prayagraj News: अब बुकिंग और ई-लाटरी से किसानों को मिलेगा बीज
कृषि विभाग ने खरीफ 2026 सीजन के लिए बीज वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब तक लागू पहले आओ, पहले पाओ प्रणाली को समाप्त कर बुकिंग और ई-लाटरी प्रणाली लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। यह प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। यह व्यवस्था सामान्य बीज वितरण और मिनीकिट बीज वितरण दोनों योजनाओं पर लागू होगी। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार समय रहते बुकिंग कर लें, ताकि ई-लाटरी के माध्यम से चयनित होकर बीज प्राप्त कर सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 06:07 IST
Prayagraj News: अब बुकिंग और ई-लाटरी से किसानों को मिलेगा बीज #Farmers #E-lottery #Agriculture #SubahSamachar
