Budaun HPCL Case: दो अफसरों की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अजय प्रताप पर लगा रासुका

बदायूं जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर इस कार्रवाई को मंजूरी दी। बीते 12 मार्च को प्लांट के दो अफसरों की हत्या के इस मामले में पांच आरोपी इस समय जेल में है। यह घटना 12 मार्च 2026 को हुई थी। अजय प्रताप सिंह ने मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के बायोगैस प्लांट में घुसकर दो वरिष्ठ अधिकारी सुधार गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से अजय प्रताप सिंह घायल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि यह वारदात एक आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा थी। इस मामले में मुनेंद्र विक्रम सिंह, धर्मेंद्र, अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू और केशव उर्फ मिचकू सहित चार अन्य सह-आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें अवैध कब्जे और हिंसक घटनाएं शामिल हैं। प्रशासन ने उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को समाज के लिए खतरा माना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 15:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun HPCL Case: दो अफसरों की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अजय प्रताप पर लगा रासुका #CityStates #Budaun #UttarPradesh #Nsa #HpclDoubleMurder #Police #MurderAccused #SubahSamachar