शाहजहांपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से भिड़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता
शाहजहांपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्थिति संभालने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता को बीच-बचाव करना पड़ा। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता टाउन हॉल पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। इसके बावजूद कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुंचे और उसमें आग लगा दी। पुतला जलते ही पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस पुतले के बचे हुए अवशेष लेकर वहां से जाने लगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 15:00 IST
शाहजहांपुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से भिड़े एनएसयूआई के कार्यकर्ता #CityStates #Shahjahanpur #ChiefElectionCommissioner #GyaneshKumar #NsuiActivists #Congress #SubahSamachar
