Expressway: होली के बाद बढ़ी वाहनों की संख्या, टोल प्लाजा पर कतार; दो दिन में गुजरीं 65 हजार गाड़ियां

होली का त्योहार मनाकर रविवार को लोग बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर लौटने लगे। इस वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया और खंदौली टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही दिल्ली, नोएडा और एनसीआर की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती रही, जिससे टोल प्लाजा पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर आगे बढ़ती दिखाई दीं। खंदौली टोल इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि होली के बाद दिल्ली-एनसीआर लौटने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया है। देर रात 12 बजे तक करीब 35 हजार वाहनों के एक्सप्रेसवे से गुजरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी लगभग 30 हजार वाहन टोल से गुजरे थे, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 20 से 22 हजार के बीच रहती है। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए टोल प्लाजा की दोनों ओर की सभी 28 फास्टैग लेन खोल दी गईं। इनमें से छह लेन दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित की गई थीं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। http://

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Expressway: होली के बाद बढ़ी वाहनों की संख्या, टोल प्लाजा पर कतार; दो दिन में गुजरीं 65 हजार गाड़ियां #CityStates #Agra #YamunaExpressway #ExpresswayTollPlaza #SubahSamachar