Kullu News: चतानी पंचायत के रोस्टर पर जताई आपत्ति

खराहल (कुल्लू)। मुख्यालय के साथ लगती चतानी पंचायत के आरक्षण रोस्टर पर लोगों ने आपत्ति जताई है। बुधवार को इस संबंध में एक शिकायत पत्र चतानी गांव निवासी कंवर सिंह राणा ने उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा को दिया। कंवर सिंह राणा ने कहा कि सात अप्रैल को जारी रोस्टर में चतानी वार्ड के प्रधान पद को लगातार चौथी बार आरक्षित किया गया है। रोस्टर के तहत सभी को बराबर अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि रोस्टर पर पुनर्विचार किया जाए, जिससे सभी को न्याय मिले।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 08, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: चतानी पंचायत के रोस्टर पर जताई आपत्ति #ObjectionRaisedOnTheRosterOfChataniPanchayat #SubahSamachar