Panipat News: भालसी गांव में तालाब की जमीन से हटाया कब्जा
मतलौडा। प्रशासन ने सोमवार को भालसी गांव में तालाब की जमीन पर कब्जा हटवाया। टीम पांच-छह मकानों को गिराया। भालसी गांव के जयसिंह ने लोकायुक्त को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों का गांव के तालाब पर कब्जा है। वे पिछले चार साल से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की टीम सोमवार को तालाब की जमीन से कब्जा हटवाने पहुंमी। बीडीपीओ की देखरेख में पांच-छह मकानों को गिराया। इसके बाद कार्रवाई को बंद कर दिया। शिकायतकर्ता जय सिंह ने बताया कि प्रशासन ने नाममात्र कार्रवाई की है। तीन दिन के बाद चंडीगढ़ लोकायुक्त कार्यालय में इस मामले में सुनवाई है। प्रशासन ने आधी अधूरी कार्रवाई की है। वह इसकी शिकायत लोकायुक्त को करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 02:26 IST
Panipat News: भालसी गांव में तालाब की जमीन से हटाया कब्जा #OccupationRemovedFromPondLandInBhalsiVillage #SubahSamachar
