Odisha: 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों में नामजद वयक्ति पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन साथी भी पुलिस की गिरफ्त में

ओडिशा के संबलपुर जिले में आज पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह व्यक्ति 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों में नामजद है। यह घटना पुलिस के एक जांच अभियान के दौरान हुआ। गोलीबारी की घटना रायराखोल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुमछली जंगल में सुबह करीब 5.45 बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया अपराधी मौके से भागने की कोशिश करने के लिए गोलीबारी कर रहे थे। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों के भी जवाबी कार्यवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान घायल व्यक्ति और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान टिमा उर्फ धनेश्वर झंकार के रूप में हुई है, का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। वह कुछ समय से घने जंगल में छिपा हुआ था और पकड़े जाने से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पुलिस के अनुसाल घायल व्यक्ति 41 आपराधिक मामलों में शामिल था, जिनमें डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध और एल्युमिनियम के तार की चोरी शामिल हैं। पुलिस टीम ने एक पिस्तौल और कारतूस, एक वाहन तथा बिजली के तार काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 09:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Odisha: 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों में नामजद वयक्ति पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन साथी भी पुलिस की गिरफ्त में #IndiaNews #National #Odisha #PoliceArrest #OdishaPolice #SubahSamachar