ओडिशा परब: डिप्टी सीएम बोले- यूपी व ओडिशा की साझा विरासत खोलेगी रोजगार और निवेश की राह, बढ़ेगा पर्यटन

बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में तीन दिवसीय ओडिशा परब का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ओडिशा के उपमुख्यमंत्रियों कनक वर्धन सिंह देव एवं प्रवती परीदा और यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। ओडिशा पर्यटन विभाग और फिक्की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य दोनों राज्यों के सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधों को नई ऊंचाई देना है। उद्घाटन सत्र के दौरान 125 से अधिक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकनृत्यों में गोटीपुआ, संबलपुरी, पशु मुखौटा और पाइका नृत्य की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही बटोरी। शौर्य गाथा पर आधारित पाइका नृत्य ने खुर्दा की अखाड़ा परंपरा और ऐतिहासिक युद्धकला का सजीव चित्रण किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 22, 2026, 23:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ओडिशा परब: डिप्टी सीएम बोले- यूपी व ओडिशा की साझा विरासत खोलेगी रोजगार और निवेश की राह, बढ़ेगा पर्यटन #CityStates #Varanasi #Chandauli #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar