Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ धाम में दो दिन में 20 लाख का चढ़ावा
सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई, बकरों की नीलामी से मिले 1.41 लाख रुपयेसंवाद न्यूज एजेंसीदियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ धाम दियोटसिद्ध में शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं ने 20,00,276 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर न्यास की ओर से 19 अक्तूबर को की गई गणना के अनुसार, इसमें 12,06,976 रुपये चढ़ावे और बकरों की नीलामी से प्राप्त 1,41,500 रुपये शामिल हैं, जबकि 7,93,300 रुपये दान के रूप में मिले।मंदिर में एक ग्राम 200 मिलीग्राम सोना और 55 ग्राम 800 मिलीग्राम चांदी भी चढ़ावे में मिली। इसके अलावा 280 ब्रिटिश पाउंड, 40 अमेरिकी डॉलर, 10 यूरो, 15 कनाडाई डॉलर और 25 संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा भी प्राप्त हुई।मंदिर अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास की निर्धारित प्रक्रिया के तहत चढ़ावे की गणना की गई है। श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए नकद राशि, आभूषण और विदेशी मुद्रा अर्पित की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 19:22 IST
Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ धाम में दो दिन में 20 लाख का चढ़ावा #OfferingsWorth20LakhReceivedAtBabaBalaknathDhamInTwoDays #SubahSamachar
