Gurugram News: छुट्टियों के बाद खुला दफ्तर, उमड़ी जनता

एसडीएम बादशाहपुर में राजस्व और प्रमाणपत्र संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे नागरिकसंवाद न्यूज एजेंसीबादशाहपुर। तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बादशाहपुर स्थित एसडीएम कार्यालय में काम कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही कार्यालय परिसर में लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रतीक्षा क्षेत्र पूरी तरह भरा हुआ नजर आया और लोगों को अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहना पड़ा।कार्यालय में भूमि रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा मतदाता सूची अपडेट कराने, लाइसेंस संबंधी प्रक्रियाओं और जन-शिकायतों को लेकर भी नागरिक कार्यालय पहुंचे। छुट्टियों के कारण लंबित कार्यों का दबाव सोमवार को एक साथ बढ़ गया, जिससे कार्यालय में काफी व्यस्तता रही। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। वेटिंग एरिया के साथ-साथ सेवा काउंटरों के बाहर भी लोगों की भीड़ दिखाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: छुट्टियों के बाद खुला दफ्तर, उमड़ी जनता #OfficeOpensAfterHolidays;CrowdsThrongThePremises. #SubahSamachar