Gurugram News: जनगणना कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों ने किया फील्ड निरीक्षण

निगमायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया के निर्देश पर अतिरिक्त शहर जनगणना अधिकारियों ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौराअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया द्वारा जारी निर्देशों की पालना में बुधवार को अतिरिक्त शहर जनगणना अधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना कार्यों का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने फील्ड में कार्य कर रही जनगणना टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।जोन-3 और जोन-1 क्षेत्रों का किया निरीक्षणबुधवार को अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. जयवीर यादव ने जोन-3 क्षेत्र के सिविल लाइंस सहित विभिन्न इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना टीमों से बातचीत कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर आने वाली चुनौतियों के समाधान के निर्देश दिए।वहीं, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने जोन-1 क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए टीमों को घर-घर जाकर सही और पूर्ण जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि जनगणना कार्य निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए।जनगणना कार्य में सटीकता और पारदर्शिता पर जोरनिरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना टीमों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का सही विवरण दर्ज किया जाए व किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही से बचा जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां तैयार की जाती हैं। ऐसे में आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बेहद आवश्यक है।नागरिकों से सहयोग की अपीलनगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना टीमों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: जनगणना कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों ने किया फील्ड निरीक्षण #OfficialsConductedFieldInspectionsToExpediteCensusWork #SubahSamachar