Panipat News: अधिकारियों ने ऐन वक्त पर बदलवाया शेड्यूल

पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में रविवार को योग के कड़े प्रोटोकॉल की जगह अधिकारियों का मैनेजमेंट हावी नजर आया। कार्यक्रम में ऐन वक्त पर पूरा शेड्यूल बदल दिया गया और कार्यक्रम को महज आसान आसन कराने तक ही सीमित रखा गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव दिखाने के बाद योग शुरू किया। मुख्यातिथि और प्रशासनिक अधिकारी मंच से नीचे आसन स्थल पर आ गए। एडीसी अंकित चौकसे एक इशारा पाकर आगे आए। एडीसी ने तुरंत हरकत में आते हुए मुख्य आसन मास्टर (योग ट्रेनर) को निर्देश पास किए। इसके बाद योग प्रशिक्षकों को कठिन और निर्धारित आसन को छोड़ दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बेहद सामान्य और हल्के आसन ही कराए गए। उधर, इसराना में उपमंडल स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि सोनीपत के विधायक निखिल मदान नहीं पहुंचे। ऐसे में एसडीएम नवदीप नैन को मुख्यातिथि बनाया। उनकी देखरेख में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम किया गया। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: अधिकारियों ने ऐन वक्त पर बदलवाया शेड्यूल #OfficialsHadTheScheduleChangedAtTheLastMinute. #SubahSamachar