बरेली: सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं, ग्राम प्रहरियों को करेंगे सम्मानित

बरेली जोन के 500 ग्राम प्रहरियों का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यहीं से प्रदेश भर के ग्राम प्रहरियों के मानदेय वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री करेंगे। पुलिस लाइन मैदान में रविवार देर रात पंडाल को लगाने का काम लगभग पूरा हुआ। डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया। डीएम एसएसपी ने निर्देश दिए कि सोमवार को ही कार्यक्रम तैयारी की सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। प्रभारी मंत्री आज आएंगे बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 13 अक्तूबर को बरेली में ग्राम प्रहरी (चौकीदार) और शिक्षक सम्मेलन प्रस्तावित है। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर दो दिवसीय दौरे पर आज शहर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रभारी मंत्री 12 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे शाहजहांपुर से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस बरेली पहुंचेंगे। भाजपा के बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के साथ स्थानीय कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, बरेली में रहेगा। 13 को बरेली में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके साथ रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 08:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने परखी व्यवस्थाएं, ग्राम प्रहरियों को करेंगे सम्मानित #CityStates #Bareilly #CmYogi #YogiAdityanath #Police #Officers #SubahSamachar