फसल उठान के कार्य में तेजी लाएं अधिकारी : कुलवंत बाजीगर
गुहला चीका। चीका की अनाज मंडियों में रविवार से गेहूं लिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने आज अनाज मंडी में से ट्रक को हरी झंडी दिखाकर गेहूं की लिफ्टिंग के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सरकार ने फसल खरीदने की पूरी व्यवस्था की है ताकि आढ़ती व किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग का कार्य आज से शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को अनाज मंडियों में से फसल की लिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष मांगे राम जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मित्तल, पार्षद तरसेम गोयल, अशोक गर्ग, रामकुमार शर्मा व कश्मीर सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 03:19 IST
फसल उठान के कार्य में तेजी लाएं अधिकारी : कुलवंत बाजीगर #OfficialsShouldExpediteTheWorkOfHarvestingCrops:KulwantBajigar #SubahSamachar
