Kurukshetra News: हाईटेंशन तारों पर अटके सड़क किनारे पर खडे़ पुराने पेड़

दीपक शर्मा कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पुराने पेड़ उखड़ कर बिजली की हाईटेंशन तारों पर अटके हुए हैं। यह स्थिति एक माह से बनी हुई है, लेकिन न तो वन विभाग के अधिकारी जागे और न ही बिजली निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। यह अनदेखी राहगीरों पर भारी पड़ सकती है। झुके पेड़ गिरने की कगार पर हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे से बिजली की हाईटेंशन तारें भी गुजर रही हैं, जिनके ऊपर पेड़ लटके पड़े हैं। तारें टूटी और पेड़ वाहनों पर गिरे तो बड़ी अनहोनी भी घट सकती है। ऐसे में बाइक, ऑटो, कार, ट्रैक्टर, डंपर, ट्रक सहित भारी वाहनों और विशेषकर यात्रियों से भरी बसों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। ये हालात तब हैं, जब सीएम स्वयं पिछले कई दिनों से विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के लिए काफिले सहित गुजर रहे हैं। इनमें कई मंत्री और अधिकारी भी शामिल होते हैं। बावजूद इसके आमजन के साथ सीएम की जिंदगी से भी खिलवाड़ जारी है। गांव सिरसमा से होते हुए मथाना और सौंटी के निकट ऐसे एक-दो नहीं बल्कि दर्जनभर पेड़ हैं, जो सड़क की तरफ झुके हुए हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से देखरेख, छंटाई, कटाने और उठाने की आवश्यकता है। जिले के व्यस्त मार्गों में शुमार पिपली-लाडवा रोड पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बडे़, भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में प्रशासन की यह अनदेखी अत्यंत गंभीर मानी जा रही है। संवादबाक्सअभी तबादला हुआ, समस्या जानकारी में नहीं, जल्द होगा समाधान : सुगा जिला वन अधिकारी सुगा ने बताया कि पिपली-लाडवा रोड पर पेड़ों के सड़क की ओर अधिक झुकने की स्थिति उनकी जानकारी में नहीं है। कर्मचारियों को समस्या समाधान के बारे में शीघ्र ही आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बाक्स संज्ञान में नहीं, अधिकारी की ड्यूटी लगाएंगे : जिंदल -------------------------------------------------------------------------- कुरुक्षेत्र सर्कल बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि पिपली-लाडवा रोड पर सब स्टेशन के पास सड़क किनारे तारों पर अटके पेड़ों की जानकारी संज्ञान में नहीं है। सड़क पर लोगों की जिंदगी का खयाल रखना विभागों की साझी जिम्मेदारी है। शीघ्रता से समस्या का समाधान करने को लेकर स्थानीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 03:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: हाईटेंशन तारों पर अटके सड़क किनारे पर खडे़ पुराने पेड़ #OldTreesStandingOnTheRoadsideStuckOnHighTensionWires #SubahSamachar