Karnal News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई श्रद्धा की डुबकी

सनौली। पूर्णिमा पर रविवार को सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित सनौली यमुना नदी पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाकर स्नान किया। इस दौरान यमुना स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। सभी ने स्नान कर परिवार सहित पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की। सुरक्षा के दृष्टिगत सनौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ व गोताखोर तैनात रहे। सुबह से ही सनौली बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर यूपी व हरियाणा से सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए, जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की व यमुना नदी में स्नान किया। वहीं, यमुना किनारे लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 02:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई श्रद्धा की डुबकी #OnTheFullMoonDay #DevoteesTookAHolyDipInTheYamuna. #SubahSamachar