Hamirpur (Himachal) News: चैत्र नवरात्र मेले के अंतिम दिन 40 हजार श्रद्धालुओं ने लिया बालयोगी का आशीर्वाद
49.91 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा, दिनभर बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर, कई श्रद्धालु पैदल यात्रा कर पहुंचे संवाद न्यूज एजेंसीदियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गए। 14 मार्च से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चले एक महीने तक इन मेलों में देश-विदेश से सोमवार को 40 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना दिया। सोमवार को मौसम भी साफ रहा जिससे श्रद्धालु दंडवत प्रणाम करते हुए बालयोगी के दरबार पहुंचे। इसके अलावा श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए शाहतलाई से दियोटसिद्ध पहुंचे।मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को श्रद्धालुओं ने करीब 49.91 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जिसमें करीब 29 लाख 80 हजार 325 रुपये नकद अर्पित किए, जबकि 4 लाख 63 हजार 700 रुपये बकरों की नीलामी से प्राप्त हुए। इसके अलावा दान पेटियों से 15 लाख 47 हजार रुपये प्राप्त हुए। कुल मिलाकर 49 लाख 91 हजार 025 रुपये की राशि दर्ज की गई। श्रद्धालुओं ने सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी अर्पित की। मंदिर को 19 ग्राम 090 मिलीग्राम सोना और 137 ग्राम 560 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई। विदेशी मुद्रा में इंग्लैंड पाउंड (210), यूएस डॉलर (240), यूरो (225), कनाडा डॉलर (285), ऑस्ट्रेलिया डॉलर (265) सहित अन्य देशों की मुद्रा भी चढ़ावे में शामिल रही। बाबा बालकनाथ मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने कहा कि चैत्र मास के मेले शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। आने वाले समय में भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:10 IST
Hamirpur (Himachal) News: चैत्र नवरात्र मेले के अंतिम दिन 40 हजार श्रद्धालुओं ने लिया बालयोगी का आशीर्वाद #OnTheLastDayOfTheChaitraNavratriFair #40 #000DevoteesTookTheBlessingsOfBalyogi. #SubahSamachar
