Haryana: भ्रूण लिंग जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद
करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी संजय के पास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद हुई है। वह एक जांच के लिए करीब 30 हजार रुपये लेता था। कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बोगस ग्राहक बनाकर जाल बिछाया। आरोपी ने गर्भवती महिला को जांच के लिए बुलाया और मोबाइल जैसी मशीन से लिंग जांच कर लड़की होने की जानकारी दी। इसी दौरान पहले से तैनात टीम ने इशारा मिलते ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से दो अन्य लोग फरार हो गए। डिप्टी सीएमओ डॉ. शीनु चौधरी के अनुसार, आरोपी पिछले 8 महीनों से यहां रह रहा था और मूल रूप से फफड़ाना गांव का निवासी है। उसके पास से एक संदिग्ध पहचान पत्र भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि मशीन ऑनलाइन मंगवाई गई थी और बिना रजिस्ट्रेशन के इस्तेमाल हो रही थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 12:39 IST
Haryana: भ्रूण लिंग जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार; अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद #CityStates #Karnal #Haryana #SubahSamachar
