Haridwar News: होली वाले दिन ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने में एक गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में होली के दिन ग्राम प्रधान के घर में घुसकर हमला और फिर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवा गोस्वामी निवासी मुल्की नगर थाना सिडकुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, होली के दिन चार मार्च को ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के रावली महदूद स्थित घर में हमला कर दिया था। 20 से 30 लोगों ने लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर घर में घुसकर प्रधान व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला किया था। प्रधान सहित करीब 15 लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि तमंचे से भी फायर किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में 12 नामजद व अन्य 20 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी को चिह्नित मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शिवा गोस्वामी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी जतिन उर्फ भारत, राजीव पाल, रोहन सिंह, सागर को जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 10, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: होली वाले दिन ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने में एक गिरफ्तार #OneArrestedForFiringAtVillageHeadOnHoliDay #SubahSamachar