Haridwar News: सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान मोहल्ला पांवधोई से आरोपी राहुल शर्मा निवासी गली नंबर सी-5 सुभाष नगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी, 1470 रुपये बरामद किए गए। -----------------------कोर्ट से गैरहाजिर आरोपी पकड़ाहरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट से गैर हाजिर चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि चोरी, धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दिलशाद उर्फ निन्ना निवासी राम रहीम कॉलोनी मोहल्ला पांवधोई के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वह लगातार अदालत से गैर हाजिर चल रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार #OneArrestedInBettingRacket #SubahSamachar