UP News: एक क्लिक पर मिलेगी यूपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने लॉन्च किया एप

उत्तर प्रदेश में प्रकृति प्रेमियों और पर्यटन के शौकीनों के लिए ईको टूरिज्म स्थलों की जानकारी, बुकिंग और जरूरी सूचनाएं बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए उप्र ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ने यूपी ईको टूरिज्म मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसमें प्रदेश के वन्य जीव अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समेटते हुए पर्यटकों को विशेष अनुभव देगा। यह पहल पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा देगी। पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं एप में स्वाइप आधारित नेविगेशन सुविधा दी गई है। इससे अपने पसंदीदा स्थल को सेव कर सकते हैं या अगले विकल्प को देख सकते हैं। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस एप में फोटो और कहानियां भी अपलोड कर सकते हैं। यात्रियों की समीक्षाएं पढ़ सकते और रेटिंग देकर दूसरों को सही निर्णय लेने में मदद कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए एप में एसओएस इमरजेंसी फीचर दिया गया है। इसमें टैप अलर्ट, ऑटो लोकेशन शेयरिंग, आपातकालीन संपर्क निर्देशिका और ऑफलाइन एसएमएस सपोर्ट शामिल है। एप में रियल टाइम नोटिफिकेशन से मौसम अलर्ट, नए ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन, बुकिंग रिमाइंडर और सरकारी सलाह भी मिलेगी। यह एप फिलहाल अंग्रेजी भाषा में है, जल्द ही हिंदी में भी सुलभ होगा। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप में ये खास एप में फोटो, वीडियो, रास्ते का विवरण, आस-पास के आकर्षण, गंतव्य तक पहुंचने की जानकारी और यात्रा के लिए उपयुक्त समय आदि शामिल है। इसमें राष्ट्रीय उद्यान, वेटलैंड्स, नेचर ट्रेल्स, फॉरेस्ट सर्किट, ग्रामीण पर्यटन और नदी आधारित गतिविधियों को आसानी से ढूंढा जा सकता है। स्मार्ट सर्च और फिल्टर की मदद से गंतव्यों को जिला, बजट, दूरी और रेटिंग के आधार पर ढूंढा जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 09:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: एक क्लिक पर मिलेगी यूपी के पर्यटन स्थलों की जानकारी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने लॉन्च किया एप #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpEcoTourismMobileApp #UttarPradeshEcoTourismDevelopmentBoard #UpTourismAppLaunch #SubahSamachar