Dhar News: मृत्यु भोज में पसरा मातम, मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, 20 से अधिक घायल अस्पताल में उपचार जारी
धार जिले के डेहरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिगरी बयड़ी में शनिवार को आयोजित मृत्यु भोज कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में भगदड़ मच गई, जिससे करीब 21 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झिगरी बयड़ी में एक परिवार द्वारा मृत्यु भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं। अचानक हुए हमले से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कई लोग मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें-Indore Violence : इंदौर में सियासी हिंसक झड़प, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव की तस्वीरें इस हमले में हुसैन (पिता गुलाब) निवासी गातला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में 20 से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। इनमें से पांच गंभीर घायलों को बाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार डेहरी में किया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 19:20 IST
Dhar News: मृत्यु भोज में पसरा मातम, मधुमक्खियों के हमले में एक की मौत, 20 से अधिक घायल अस्पताल में उपचार जारी #CityStates #Dhar #MadhyaPradesh #Dehri #BeeAttack #DeathFeast #RuralAccident #Hospitalization #SubahSamachar
