Firozpur: पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले किसान की माैत, देर रात अस्पताल में दम तोड़ा
फिरोजपुर के गांव बजीदपुर में किसान जगसीर सिंह ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी नवजीत कौर और चार वर्षीय बेटे वारिस दीप को गोली मार दी थी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। तीनों लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल थे। देर रात जगसीर की मौत हो गई। बाकी दोनों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। डीएसपी कर्ण कुमार ने बताया कि गांव बजीदपुर में शुक्रवार शाम तीन बजे के करीब किसान जगसीर सिंह ने घर में मौजूद पत्नी नवजीत कौर व बेटा वारिस दीप सिंह (04) को गोली मार दी। उसके बाद खुद को भी गोली मार ली है। डीएसपी ने बताया कि जगसीर व नवजीत कौर के सिर में गोली लगी है। जबकि वारिस दीप सिंह के पेट में गोली लगी है, जो लीवर में धंस गई है। वारदात के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 05:48 IST
Firozpur: पत्नी और बेटे को गोली मारने वाले किसान की माैत, देर रात अस्पताल में दम तोड़ा #Crime #Punjab #FirozpurCrime #FirozpurPolice #Firing #SubahSamachar
