Chittorgarh News: सांवलियाजी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
चित्तौड़गढ़ से सांवलिया सेठ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई बस भादसोड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 से 25 यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से एक प्राइवेट बस विभिन्न राज्यों और जिलों से आए श्रद्धालुओं को लेकर सांवलियाजी के लिए रवाना हुई थी। बस में जयपुर, चौमू, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, बीगोद के अलावा आगरा, फरीदाबाद और बिहार के यात्री सवार थे। ये भी पढ़ें:सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:नाकाबंदी देखकर बाइक छोड़ भागे तस्कर, 20 किलो से ज्यादा डोडा-चूरा जब्त जब बस नेशनल हाईवे पर भादसोड़ा के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। झपकी आने से चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस हाईवे किनारे लगे बिजली के लोहे के पोल से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भादसोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। नेशनल हाईवे एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 5 से 6 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। भादसोड़ा थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 26, 2026, 08:51 IST
Chittorgarh News: सांवलियाजी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल #CityStates #Crime #Chittorgarh #Rajasthan #ChittorgarhBusAccident #SanwaliyajiTempleBusAccident #DevoteesBusOverturns #RajasthanRoadAccident #BhadsoodaHighwayAccident #ChittorgarhNews #SubahSamachar
